धनंजय कुमार शर्मा
बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश।
उभांव थाना रोड स्थित आदित्य पैलेस के समीप अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नए स्वास्थ्य संस्थान “राहुल नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर” का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अस्पताल परिसर को आकर्षक सजावट और फूल-मालाओं से सजाया गया था, जिससे कार्यक्रम का माहौल भव्य दिखाई दिया।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा बताया गया कि इस नर्सिंग होम में महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी। यहां प्रसूति सेवाएं, सामान्य उपचार, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा तथा मरीजों के लिए आधुनिक व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। रिसेप्शन से लेकर वार्ड तक साफ-सफाई और बेहतर व्यवस्था देखने को मिली।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि उभांव थाना रोड और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसे में “राहुल नर्सिंग होम एंड मैटरनिटी सेंटर” खुलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी और अब गंभीर मरीजों को दूर शहरों की ओर भागना नहीं पड़ेगा।
अस्पताल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि मरीजों को कम खर्च में बेहतर इलाज और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में पहुंचे लोगों ने अस्पताल की व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात बताया।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.