Tranding

आगे मिठाई का दुकान,पीछे शराब का गोदाम,पुलिस छापेमारी में 2 हुए गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

इन दिनों शराब कारोबारयों ने अनेकों प्रकार के हथकंडे अपना लिए हैं,विभिन्न प्रकार के आयाम करके शराब बेची जा रही है,चाय पान की दुकान,मिठाई की दुकान, नाश्ता की दुकान,गुमटी की फूंस की झोपड़ी,ढाबा, ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के किनारे पंचर बनाने,डीजल पेट्रोल बेचने की दुकान में खुलेआम शराब की बिक्री की जा रही है,मगर पुलिस प्रशासन है कि मूकदर्शक बना हुआ है।डायल 112 की टीम,पुलिस कीगश्ती टीम भी कोई ध्यान नहीं देते हैं,इनके आंख के सामने बेचा जा रहा है,ऐसा प्रतीत होता है कि इन लोगों के भी मिली भगत है,

इन लोगों को भी संलिप्तता उजागर हो रही है,तभी तो इन सभी स्थानों पर खुलेआम शराब की बिक्री हो रही है, जिससे लोग खरीद कर पी रहे हैं।इसी क्रम में संवाददाता को पता चला है कि कुमारबाग थाना क्षेत्र के तिरहुतियाटोला चौक पर के

एक मिठाई दुकान पर पुलिस ने छापामारी करके,अवैध रूप से शराब बेचने का खुलासा किया है।कार्रवाई के द्वारा दौरान मिठाई के दुकान से 29 पीस टेट्रा पैक,8 पीएम शराब बरामद की गई पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान महुआ निवासी,अमर साह, उम्र 30 वर्ष,छबीला शाह, उम्र 52 वर्ष के रूप में की गई है। संवाददाता को पता चल रहा है कि दोनोंआरोपी आगे मिठाई को दुकान किए थे,पीछे शराब का गोदाम रखे हुए थे,जहां से शराब की बिक्री करते थे। कुमार बाग थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने संवाददाता को बताया कि मृत्यु गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की तलाशी के दौरान दुकान से अवैध शराब बरामद की गई जिसके बाद दोनों अवरोकटों को गिरफ्तार कर लिया गया उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायायिक रियासत में भेज दिया गया है 

पुलिस की इस कारवाई से इस क्षेत्र में शराब बेचने वालों में हड़कंप मच गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
20

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.