Tranding

ग्राम पंचायत सचिवालय चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

थाना श्यामदेउरवा पुलिस ने ग्राम पंचायत सचिवालय में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी का पूरा माल, एक अवैध 32 बोर पिस्टल, एक जिंदा कारतूस तथा एक अवैध चाकू बरामद किया है। बरामद सामान की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत गठित टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार 18 मई 2026 की रात ग्राम पंचायत बसहिया खुर्द स्थित सचिवालय का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने कंप्यूटर, मॉनिटर, प्रिंटर, सीपीयू, की-बोर्ड, माउस तथा सीसीटीवी डीवीआर समेत अन्य सामान चोरी कर लिया था। इस संबंध में थाना श्यामदेउरवा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने अफरोज पुत्र मैनुद्दीन निवासी बसहिया बुजुर्ग तथा अब्दुल अजीज पुत्र सफीउल्लाह निवासी तरकुलवा भटगांवा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अफरोज के पास से अवैध पिस्टल और कारतूस तथा अब्दुल अजीज के पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। दोनों की निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त पहले सरकारी भवनों और संस्थानों की रेकी करते थे। सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी जुटाने के बाद रात में सुनियोजित ढंग से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है और उनके खिलाफ पूर्व में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धाराओं की भी बढ़ोत्तरी करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026