शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
स्थानीय कालीबाग थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले के घर में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस की टीम छापेमारी की,इस दौरान पुलिस ने 4 महिला समेत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है,गिरफ्तार होने वाले लोगों में मकान मालिक भी शामिल है,पुलिस इन लोगों से पूछताछ कर रही है।
सदर 1 एसडीपीओ,अजीत कुमार ने संवाददाता को बताया कि पुलिस की सूचना मिली कि एक घर में लड़कियों से देह व्यापार कराया जा रहा है,सूचना पर कालीबाग,नगर,मानवपुल, क्यूआरटी पुलिस टीम के साथ छापेमारी करने गई, जहां से चार लड़कियों को पकड़ा गया,साथ में मकान मालिक को भी हिरासत में लिया गया,सभी से पूछताछ हो रही है,इनमें से एक लड़की प्रथम दृष्टिया नाबालिक प्रतीत हो रही है, लड़कियों की उम्र का सत्यापन कराया जा रहा है, पूछताछ में पता चल रहा है कि तीन लड़कियां इसी जिले की हैं,एक लड़की गोरखपुर की है,उसके एड्रेस का भी सत्यापन कराया जाएगा, हिरासत में लिए गए दोनों युवक स्थानीय है। एसडीपीओ ने संवाददाता को बताया कि हिरासत में लिए गए युवाओं,लड़कियों की भूमिकाअभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सकी है,पूछताछ कर पूरी जानकारी ली जा रही है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026