शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बेतिया पुलिस प्रशासन के द्वारा उचित कार्रवाई करते हुए एक महीने के भीतर विभिन्न मामलों के 880 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।पुलिस के मीडिया सेल के प्रभारी,विश्व मोहन चौधरी ने संवाददाता को बताया कि मई महीने में 880अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
9 अभियुक्तों को हत्याकांड में दहेज हत्या के मामले में,11 अभीयुक्त को गिरफ्तार किया गया। लूट के मामले में 6, आर्म्स एक्ट में 9, एससी,एसटी कांड में 8, लोक सेवक पर हमले के मामले में 13 एनडीपीएस एक्ट में 11 पोक्सो एक्ट में 14 ,हत्या के प्रयास के मामले में 111,चोरी में 32 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.
© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.