इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी ने इमामबाड़ा स्टेट के सज्जाद नशीन अदनान फर्रुख शाह मियां साहब को सौंपा ज्ञापन।

रफ़ी अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल इमामबाड़ा स्टेट के सज्जाद नशीन अदनान फर्रुख शाह मियां साहब से मिला और मोहर्रम में अमन के वास्ते एक ज्ञापन सौंपा जिसका नेतृत्व सदर सैयद इरशाद अहमद ने किया 

सैयद इरशाद अहमद ने जिला प्रशासन से अपील किया कि मुहर्रम का जुलूस उठने से पूर्व मियां साहब से राफ्ता कायम कर के 

16,17 जून से जो मोहर्रम शुरू हो रहा है उस सम्बन्ध में समस्याओं का तत्काल निरीक्षण करने का कार्य करें ताकि अमन के दस्तूर को कायम रखा जा सके और सम्प्रदायिक सौहार्द में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका दर्ज अदा कर सके जिसके लिए कमेटी तैयार है 

प्रेपित ज्ञापन में यह अवगत कराया कि पहाड़पुर अफगान हाता इमामबाड़ा के पास विद्युत तार काफी नीचे व जर्जर है उसका निराकरण कर दिया जाए

मोहर्रम का जुलूस परम्परागत तौर से पुरानी रीति रिवाज से अमन के दस्तूर को कायम करतु हुआ निकाला जाएगा सरकारी गाइड लाइन का पालन होगा मुख्य जुलूस मार्ग थानावार निरीक्षण कराया जाए जुलूस मार्ग घंटाघर,नखास, रेती ,बक्शीपुर ,अलीनगर, चरन लाल चौराहा, बेनीगंज, जाफरा बाजार ,घसीकटरा , कर्बला रोड पर पूरी तरह अतिक्रमण से मुक्त रखा जाए तथा जिला प्रशासन नगर निगम प्रशासन पैदल निरीक्षण कर ले तथा जो भी समस्या हो उसे समय से पूर्व हल कर दिया जाए इन मार्गों से इमामबाड़ा स्टेट के शाही जुलूस के अलावा शहर के विभिन्न इमामबाड़ों से विभिन्न तिथियों में निकलेगा साथ ही साथ शिया समुदाय का जुलूस भी निकालना है। 

मोहर्रम की 4 तारीख से मोहर्रम की 10 तारीख तक दिन-रात निकलता है। 

प्रतिनिधि मंडल इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादा नशीन अदनान फर्रुख शाह मियां साहब ने कहा मोहर्रम से संबंधित जो समस्या है आप लोगों ने हमें बताया उसे जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन को अवगत करा कर सभी समस्याओं को हल करने का प्रयास करूंगा सभी मुतवालियों से यह अपील है कि मोहर्रम का जुलूस अदबो एहराम के साथ दुसरे धर्मों के मानने वालों का सम्मान करते हुए निकालकर एक अच्छे शहरी होने का परिचय दे तथा जिला प्रशासन का सहयोग करें 

महासचिव हाजी सोहराब खान ने कहा मोहर्रम का जुलूस अमन व शांति का पैगाम देता है। सभी मुतवालियों से हम अपील करते हैं कि जो जिला प्रशासन का गाइड लाइन हो उसका पालन किया जाए

ज्ञापन देने वाले में मुख्य रूप इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद महासचिव हाजी सोहराब खान शकील शाही कबीर अली अशफाक मकरानी हाफिज मुजीबुर्रहमान फ़ज़ल खान आफताब अहमद मोहम्मद अनीस एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित थे

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026