शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
बगहा पुलिस जिला के
भीतहाँ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 30 वर्षीय युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान,झूठीया गांव निवासी राजू कुमार यादव,उम्र 30 वर्ष,पिता,चंचल यादव के रूप में की गई है,जिनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि राजू कुमार यादव मठिया गांव में अपने निर्माण अधीन मकान का कार्य देखने गए थे वहां से अपने गांव लौटते समय जमुनिया बिन ही मुख मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि राजू कुमार ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।मृतक के भाई संजय यादव ने संवाददाता को बताया कि मृतक एक होंनहर युवक था,घर का सारा काम वही देखाता था,नया भवन निर्माण कार्य भी वही देखाता था।मृतक अपने पीछे पत्नी को छोड़कर चले गए हैं,कोई संतान नहीं है।इस घटना से पूरे परिवार पर मातम छा गया है, परिजनों का रो कर बुरा हाल है,ग्रामीणों ने भी इस घटना से मर्माहित हैं। घटना की सूचना मिलती ही भित्तहां प्रभारीथानाअध्यक्ष,दीपा कुमारी घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्टआने के बाद ही मौत की सही स्थिति पता चल सकेगी,वैसे पुलिस घटना की जांच में जुड़ गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026