Tranding

बच्चों ने दिखाई योग प्रतिभा।

-विभिन्न आसन व सूर्य नमस्कार आदि का किया सार्वजनिक प्रदर्शन।

वसीम अकरम कुरैशी

जयपुर, राजस्थान।

राजस्थान स्वास्थ्य योग परिषद्, शिक्षा सागर केंद्र एवं एसएस पब्लिक सी. सैकण्डरी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को शिक्षा सागर कॉलोनी गोविंदपुरा में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान योग शिक्षक डॉ. प्रहलाद कुमार गुप्ता के निर्देशन में 150 से अधिक बच्चों, युवा व क्षेत्रीय लोगों द्वारा शरीर के समस्त जोड़ों के सरल संधि योग, 50 तरह के आसन व सूर्य नमस्कार आदि का सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया। बच्चों ने भी आकर्ण-धनुरासन, वक्रासन, चक्रासन, गर्भासन, योगनिद्रासन, वकासन, शीर्षासन, मयूरासन, पक्षी आसन जैसे कठिन आसनों का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। डॉ. गुप्ता ने सभी बच्चों को योग-आसन आदि सिखाए। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. ओपी टांक ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश महामंत्री नवरतन नरानिया ने कहा कि हमें प्रतिदिन बृह्म मुहूर्त में उठकर कम से कम आधा घंटा योग व्यायाम करने चाहिए। अध्यक्षता शिक्षा सागर कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कुमावत ने की। उनके साथ विकास समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

समारोह में एमिटी यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर डॉ. राधा गुप्ता, भाजपा के सांगानेर मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, पार्षद प्रत्याशी वार्ड 98 रिंकू उमरवाल, रमेश गुर्जर युवा महामंत्री भाजपा, वार्ड संयोजक बृजेश शर्मा, वार्ड अध्यक्ष राकेश यादव, रेवाड़ मल प्रजापत, सूरज लांबा, राकेश प्रजापत, गोलू वैष्णव अजय बैरवा, रंजना बैरवा सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया। एसएस पब्लिक स्कूल के निदेशक घनश्याम टेलर ने मंचासीन सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का अभिनन्दन किया। प्राचार्य शिवपाल प्रजापति ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन राकेश यादव ने किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
5

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
About IndiaKhabar

IndiaKhabar is an independent online news portal committed to accurate, timely and responsible journalism.

Follow Us

© 2026 IndiaKhabar. All rights reserved.