संतकबीर नगर, उत्तर प्रदेश।
अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान पुरोहित सम्मान समारोह का आयोजन। बाबा राम नरेश उच्चतर माध्यमिक संस्कृत विद्यालय भीटी माफी निकट महुली बाजार के प्रांगण में संपन्न हुआ कार्यक्रम में चंदन तिलक लगाकर अंग वस्त्र पहनकर क्षेत्र के सभी पुरोहितों को सम्मानित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के संयोजक अरविंद पाठक द्वारा बताया गया कि पुरोहित सम्मान समारोह की श्रृंखला में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है इसके माध्यम से पुरोहित समाज जिसके ऊपर सनातन धर्म को घर-घर पहुंचने की जिम्मेदारी है आज समाज में उनको समुचित प्रकार से सम्मान नहीं मिल पा रहा है साथ ही साथ उनकी समस्याओं को ठीक प्रकार से ना ही सुना जाता है ना ही उनका निराकरण किया जाता है जिसके कारण काफी संकटों का सामना उन्हें करना पड़ता है उनके हितों की रक्षा के लिए और ब्राह्मण समाज को एकजुट बनाने के लिए इस तरीके की अभियान अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के द्वारा देश भर में चलाया जा रहा है हमारी आने वाली पीढ़ियां पुरोहितों के महत्व और उनके मूल्य को समझे तथा उन्हें समुचित सम्मान प्रदान करें इसके लिए आवश्यक है कि पुरोहित समाज संस्कारों के महत्व को जन जन तक पहुंचाएकार्यक्रम में मुख्य रूप से महंत शिवपूजन दास जनार्दन दुबे राम नारायण धर दुबे प्रमोद ओझा दिनेश पांडे राज मंगल ओझा मारकंडे पांडे जय मंगल ओझा रवींद्रनाथ दुबे संजय पति त्रिपाठी ओम प्रकाश पांडे जयप्रकाश पांडे ए दिनेश पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026