शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
एक किशोरी की हत्या के आरोप में मुखिया पति सह भाजपा नेता,जयलाल दास समेतअलग-अलग मामलों में 6आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखिया पति की गिरफ्तारी जैतिया स्थित वार्ड नंबर 18 में उनके घर से की गई है।थानाअध्यक्ष,सम्राट सिंह ने संवाददाता को बताया कि सभीआरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।मालूम हो कि जयलाल दास के खिलाफ वर्ष 2022 में उनकी ही पंचायत की एक गांव में प्रीति कुमारी, उम्र 70 वर्ष का शव गायब कर देने की घटना में शामिल होने काआरोप था, पुलिस ने तकनीकी जांच से हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने शिक्रहना नदी के पास शरीर में मिट्टी की खुदाई करवा कर प्रीति का शव बरामद किया,इसी मामले में मुखिया पति, जयलाल दास का नाम और मोबाइल नंबर पुलिस की तकनीकी शाखा से निर्गत डीआर मेंआया था, अनुसंधान के क्रम में भी उनकी संलिप्त की पुष्टि हुई, गिरफ्तारी काआदेश निर्गत किया गया था,पुलिस ने वारंटी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव निवासी,बिहारी राम को मारपीट केआरोप में,बनकट पुरैना वार्ड संख्या 12 के डोमा मियां, जमीन विवाद में मारपीट मामले में कैथैलिया निवासी, इदरीश मियां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026