Tranding

प्रतिभा सम्मान समारोह में मैट्रीक और इंटर के विद्यार्थी हुए सम्मानित।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया।जिले के वजीरगंज प्रखंड स्तर पर मैट्रीक और इंटर वर्ष 2024 में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्र - छात्राओं को आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। सम्राट अशोक कुशवाहा सेवा समिति द्वारा रविवार को दखिनगांव बाईपास रोड में कुशवाहा समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को पुरस्कार देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की गई। समारोह को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के सदस्यों एवं अतिथियों ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को अगर सम्मान मिले तो उनका मनोबल तो बढ़ता ही हैं। वे समाज के लिये अनुकरणीय बन जाते हैं तथा इनसे आने वाले छात्र पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है।समारोह में मौजूद संजीव कुमार संतु, डा एस कुमार, जितेन्द्र कुमार पुष्प, अविनाश कुमार, सिंटू मेहता, आदि वक्ताओं ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने हुकुमत के दरम्यान ऐतिहासिक निर्णय लिये थे, जो आज भी समाज के विकास में सहयोग प्रदान कर रहा है। कुशवाहा समाज आज अपने ऐतिहासिक विरासत को भूलते जा रहे हैं, जिन्हें याद रखने की जरूरत है, वे हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। हमारे समाज की एकता ही हमारी ताकत है और आने वाली पीढ़ियों को पथ प्रदर्शन करते रहें तो देश की विकासधारा में हम बेहतर योगदान दे सकते हैं। वैसे देश के उच्च स्तर के पदों पर हमारे समाज के कई व्यक्ति बैठे हैं जो आने वाली पीढ़ियों को रास्ता दिखा सकते हैं। ट्रस्ट अध्यक्ष पिंकु कुमार सहित ट्रस्ट की वरीय महिला सदस्यों ने मैट्रीक तथा इंटर में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र व मेडल देकर सम्मानित किया। सभा की अध्यक्षता पिंटू कुमार एवं मंच संचालन दिलीप कुशवाहा द्वारा किया गया।इस मौके पर श्यामकिशोर प्रसाद, बच्चन शोषित आजाद, अखिलेश कुशवाहा, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राणा रंजीत,धीरेन्द्र कुमार वर्मा, पूर्व मुखिया बिरेंद्र कुशवाहा, इंद्रदेव प्रसाद सहित छात्र एवं छात्रा अभिभावक मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
78

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026