Tranding

एसपी के हड़काने पर चोरी का मुकदमा लूट में तरमीम।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बलिया।आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर तथा महासचिव डॉ नूतन ठाकुर द्वारा एसपी बलिया देव रंजन वर्मा से मिलकर सुखपुरा थाना द्वारा लूट की घटना की जगह चोरी का मुकदमा लिखे जाने के संबंध में शिकायत करने के बाद एसपी द्वारा एसओ सुखपुरा को हड़काने पर पुलिस ने मुकदमे को आनन फानन में लूट में तरमीम कर दिया।

कल सुबह 5.09 बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पार्टी के युवा ब्रिगेड अध्यक्ष रितेश पांडेय की मां बलिया डिपो में सीनियर स्टेशन इंचार्ज मीना देवी की सोने की चेन वन विहार मोड, थाना सुखपुरा क्षेत्र में लूट ली.

रितेश पांडेय द्वारा इस संबंध में लूट की घटना दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया, किंतु पुलिस ने सीसीटीवी से सारी घटना देखने के बाद भी रितेश पांडे से जबरदस्ती दूसरा प्रार्थना पत्र प्राप्त कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर दिया था।

इस पर अमिताभ और नूतन ने एसपी देवरंजन वर्मा शिकायत की थी, जिन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए सही कार्यवाही के निर्देश दिए थे.

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026