Tranding

शब ए बरात को लेकर शांति समिति की बैठक

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

शब-ए-बारात को लेकर शान्ति समिति की बैठक अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर में किया गया।अनुमंडल कार्यालय हाजीपुर में शब-ए-बारात को लेकर शान्ति समिति की बैठक किया गया। इस बैठक में जिला प्रशासन,नगर परिषद, राजनीतिक,समाजसेवी व मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। अनुमंडल पदाधिकारी रामबाबू बैठा ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि हर पर्व की तरह इस पर्व को भी शांति व भाईचारा के साथ मनाए।नगर परिषद को निर्देशित करते हुए कहा कि मस्जिदों और कब्रिस्तानों की सफाई व लाइटों की व्यवस्था होनी चाहिए।उन्होने कहा कि मामू भांजा मज़ार के पास मजिस्ट्रेट व पुलिस बल तैनात रहेंगे।साथ ही शहर के सभी मस्जिदों व कब्रिस्तानों के पास गश्ती टीम भी लगाई जाएगी ताकि शब-ए-बारात का पर्व शान्ति पूर्ण तरीके से हो सके।हर साल इस्लामिक कैलेंडर के आठवें महीने में शब-ए-बारात का पर्व मनाया जाता है।इस दिन लोगों में बेहद खास उत्साह देखने को मिलता है।शब-ए-बारात की रात को इबादत करने से लोगों की सभी मुरादे पूरी होती है। मस्जिदों में विशेष तैयारी की जाती है। शब-ए-बारात की रात को मस्जिदों में बेहद खास नजारा देखने को मिलता है।इस साल 13 फरवरी को शब-ए-बारात का पर्व मनाया जाएगा।शब-ए-बरात की रात को इबादत करने की परंपरा निभाई जाती है। इस दिन मस्जिदों में लोग नमाज पढ़ते हैं और अपने गुनाहों की माफी अल्लाह से मांगते हैं।इसके अलावा क्षमता अनुसार गरीब लोगों और जरूरतमंदों को विशेष चीजों का दान किया जाता है।जिससे व्यक्ति को अल्लाह की रहमत प्राप्त हो सके।इस दिन घर और मस्जिदों में खास सजावट की जाती है।शब-ए-बरात के दिन जगह-जगह पर धार्मिक जलसों का आयोजन किया जाता है।जिसमें अधिक संख्या में लोग शामिल होते हैं।इसके अलावा लोग कई तरह के पकवान बनाते हैं और सुंदर वस्त्र पहनते हैं।शब-ए-बरात के दिन लोग अपने पूर्वजों की कब्र पर जाते हैं और दुआ मांगते हैं।शहीद-ए-आज़म कमिटी के सचिव मोहम्मद नसीम अहमद ने कहा इस दिन गरीब लोगों में दान जरूर करना चाहिए।शब-ए-बारात की रात में अपने पूर्वजों की कब्र पर जाकर उनके लिए विशेष प्रार्थनाएं की जाती है।कब्र पर अगरबत्ती जलाते हैं और फूल चढ़ाते हैं।

नमाज के दौरान जीवन में किए गए गुनाहों की माफी मांगते हैं।इस दिन रोजा रखने की परंपरा है।इसके अलावा इबादत के दौरान जीवन में कभी भी किसी गलत काम को न करने का वादा करते हैं।इस अवसर पर लईक अहमद निराले,रामानन्द गुप्ता, राजद नेता अनिल चन्द्र कुशवाहा,आध्यात्मिक संस्था दिशा के मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, मोहम्मद शफी अहमद, मोहम्मद अरशद,हेमन इमाम,मोहम्मद कलीम, मोहम्मद सरफ़राज़ अंसारी एवं नगर प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
93

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026