धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्र के सफल पर्यवेक्षण में रसड़ा पुलिस को मिली सफलता।
उल्लेखनीय है कि आज बुधवार को उ0नि0 बांक बहादुर सिंह थाना रसड़ा जनपद बलिया मय हमराह के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 128/2024 धारा 363,366,376 भा0द0वि0 व 5L/6 पाक्सो एक्ट में मामूर थे कि जरिये मुखबीर सूचना मिली कि मुकदमा उपरोक्त के सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अरविन्द राजभर पुत्र राजेश राजभर निवासी कटहुरा थाना रसड़ा जनपद बलिया जो नाथ बाबा मन्दिर गेट के पास के पास खड़ा है जो कही जाने की फिराक में है । इस सूचना पर नाथ बाबा मन्दिर गेट पर पहुंचकर वांछित अभियुक्त को समय करीब 09.30 बजे दिन में गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026