शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
एक पति ने अपने पत्नी के मायके पहुंचकर विवाद को लेकर पेट्रोल छिड़ककरअपने आप को खुद जला लिया, जिससे उसका 60% शरीर झुलस गया। जलते हुए युवक की पहचान बगहा थाना क्षेत्र के पिपरिया बड़गांव निवासी रामबाबू चौधरी के रूप में हुई है।घटना को लेकर संवाददाता को पता चला है कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी से घरेलू विवाद हुआ था,जिसके बाद पत्नी नाराज होकरअपनी मायके,रामपुर गोखला चली गई थी, इसी बात से चुप होकर वह ससुराल पहुंचा, पेट्रोल छिड़क करआग लगा लिया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के टीम घटनास्थल पर पहुंचकर जले हुए युवक को उठाकर नरकटियागंज अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने ने उसकी दयनीय स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सरकारी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेज कर इलाज कराया जा रहा है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026