Tranding

54 करोड़ की लागत से बाया नदी की होगी उड़ाही

प्रगति यात्रा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के एक महीने के भीतर ही मिली योजना की मंजूरी 

मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिला मैं आठ प्रखंडों यथा वैशाली, बेलसर, भगवानपुर, महुआ, जंदाहा, सहदेई बुजुर्ग और महनार से गुजरने वाली बाया नदी का उड़ाही कार्य शीघ्र शुरू होगा।वैशाली जिला में प्रगति यात्रा के दौरान 6 जनवरी, 2025 को बाया नदी की उड़ाही कार्य की माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद 4 फरवरी, 2025 को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है।अब 54.45 करोड़ की लागत से उड़ाही का कार्य जल्द शुरू होने जा रहा है। बाया नदी की उड़ाही से नदी के जल वहन क्षमता में वृद्धि होगी।

जल स्रोतों के संरक्षण और बाढ़ नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। गाद निकलने से जल प्रवाह क्षमता बढ़ेगी और बाढ़ का खतरा कम होगा। जल की गुणवत्ता में सुधार होगी। नदी की उड़ाही से नदी की गहराई बढ़ेगी, जिससे नदी के जलस्तर को बनाए रखने में मदद मिलेगी।ये बातें जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने आज पत्रकारों को बताई।आज वैशाली जिला मुख्यालय हाजीपुर तथा अन्य प्रखंडों से दर्जनों पत्रकार बाया नदी की उड़ाही की कार्य योजना को जानने यहां पहुंचे थे।जिलाधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि बरसात के दिनों में इसके जल ग्रहण क्षेत्र में अत्यधिक वर्षापात होने एवं गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण इस नदी में आने वाले जल की निकासी ससमय नहीं हो पाती, जिससे वैशाली जिला के कई प्रखंडों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की संभावना बनी रहती है। अब जल्दी इस समस्या से मुक्ति मिलेगी।इस अवसर पर बाया नदी तट पर एसडीएम श्री रामबाबू बैठा, 

जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमंडल, हाजीपुर श्री विजय कृष्ण, अंचलाधिकारी निलेश वर्मा और कई अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दर्जनों पत्रकार गण मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
122

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026