शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
इन दिनों विदेश भेजने के नाम पर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है,नित्यदिन इस तरह की घटना सुनने और देखने को मिल रहा है,मगर पुलिस प्रशासन है कि इसमें मूकदर्शक बना हुआ है।
इसी क्रम में,संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना के महुआ गांव निवासी शेख फूलेमान के पुत्र शोएब आलम,दामाद,गौनाहा के पांडई पिपरा निवासी, मोहम्मद मुस्तफा को विदेश भेजने के नाम पर 1.80 लाख रुपया ठगी कर ली गई है। मामले में से फूलेमान ने पुरुषोत्तमपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने संवाददाता को बताया कि से फूलमान की शिकायत पर पुरुषोत्तमपुर के भड़भडवा गांव निवासी, मुस्तफाआलम,मुस्तफा की पत्नी रोशनजहां खातून,बड़े भाई साहब,तथा शेख नजरुल को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।मामले में इसकी जांच दरोगा हरिशंकर सिंह कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए गए लोगों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी में शेख फूललमान ने बताया है कि उन्हेंअपने बेटे व दामाद को रोजगार के लिए विदेश भेजना था,पूर्व से परिचित भड़भीड़वा गांव निवासी,मुस्तफा आलम ने कहा कि दोनों को विदेश भेजने में 1.80 लख रुपए लगेगा,उसके बाद मुस्तफा ने दोनों का पासपोर्ट लेकर ₹ 1 लाख अलग-अलग मोबाइल नंबर पर ले लिया, औरअभी तक विदेश में रोजगार के लिए कोई वीजा या कोई कागज अभी तक नहीं मिला। पैसा मांगने पर
कई तरह के बहाना के साथ टालमटोल कर रहे हैं। बुरा भला,गाली गलौज कर रहे हैं,जान मारने की धमकी दे रहे हैं।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026