Tranding

बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड का मौलवी परीक्षा कॉपी की जांच शांतिपूर्ण ढंग से हुई संपन्न

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड के द्वाराआयोजित मौलवी की परीक्षा के कॉपी जांच करने का काम बड़े हीशांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया।यतीमखाना बदरिया बेतिया के इस इवैल्यूएशन सेंटर पर कॉपी जांच का काम दिनांक 1 फरवरी 2025 से 17 फरवरी तक चला।इस इवोल्यूशन सेंटर पर लगभग 1 लाख 20 हजार मौलवी परीक्षा की कॉपी की जांच की गई,इस कॉपी जांच के क्रम में 167 शिक्षक,जांचकर्ता के रूप में कॉपी की जांच की,जो विभिन्न जिलों से आए हुए थे,इनमें,

सिवान,छपरा,मधुबनी, सीतामढ़ी,बेतिया के शिक्षकों के द्वारा कॉपी की जांच की गई जो 17 दिनों तक चली। 

इस इवैल्यूएशन सेंटर पर के इंचार्ज,इवोल्यूशन डायरेक्टर आजादआलम,जो बिहार मदरसा शिक्षा बोर्ड सेआए थे, इनके सहयोग के लिए सेंटर डायरेक्टर,नूरअहमद, कार्यालय प्रभारी,इरशाद आलम,जो बिहार मदरसा बोर्ड के तरफ से आए थे,इस इवेलुएशन सेंटर पर, कोऑर्डिनेटर के रूप में, डॉक्टर नसीमअहमद नसीम, शफीउजमा,गुलाम रसूल, तनवीर आलम,जाकिरअहमद का सहयोग काफी सराहनीय रहा।इन सभी महाअनुभावों की देखरेख में,मौलवी की कॉपी जांच के काम बहुत ही अच्छे ढंग से संपन्न हो गया। इस जांच के क्रम में किसी प्रकार का कोई भी बाधा उत्पन्न नहीं हुई,बड़े ही खुशनुमा माहौल में इत्मीनान के साथ यह कामअंजाम पाया इस इवैल्यूएशन सेंटर पर विभिन्न जिलों से आए शिक्षकगण(कॉपी जांचकर्ता) को भी किसी तरह का कोई भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा।सभी शिक्षक, कॉपी जांचकर्ता अपनी अपनी ड्यूटी पूरी करकेअपनेअपने कागजातों को इवेलुएशन सेंटर के इंचार्ज को जमा कर अपने-अपने घरों को लौट गए इन लोगों ने इस इवेलुएशन केंद्र के प्रबंधन को काफी सराहा,साथ ही इस इवोल्यूशन जांच केंद्र पर सभी शिक्षक,कर्मचारी,पदाधिकारी की माहती भूमिका रही।सभी शिक्षक,जो कॉपी जांचकर्ता के रूप में काम कोअंजाम दे रहे थे,उन लोगों ने जांच केंद्र पर हर संभव मदद मिलने के लिए इस इवैल्यूएशन सेंटर के सभी लोगों का शुक्रियाअदा किया।

Karunakar Ram Tripathi
140

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026