Tranding

रांची के दंपति ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से एक बच्ची को लिया गोद

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

रांची सेआए एक दमपति ने बेतिया स्थित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से एक बच्ची, सीता कुमारी को गोद लिया। 

जिला के जिलाधिकारी,दिनेश कुमार राय ने जनरल मैनेजर अभिषेक विक्टर और अभिलाष केसरी को बच्ची को दिया गया,रांची से आए दंपति ने कहा कि बेटी को पाकर उनके आंगन खुशियों से भर गया।जिलाधिकारी ने बच्ची के बेहतर लालन-पालनऔर शिक्षा का निर्देश दिया। इस अवसर पर संस्थान में उत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त,सुमित कुमार,अपर स समाहर्ता,राजीव कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठअधिकारी मौजूद रहे। 

संवाददाता को बताया गया कि दत्तक ग्रहण की पूरी प्रक्रियाऑनलाइन है।केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण के पोर्टल पर पंजीकरण के बाद ही दत्तक ग्राही माता-पिता इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं इसके लिए मोबाइल नंबर,पैन कार्ड,आधार कार्ड, वोटर आईडी, ईमेलआई डी को ऑनलाइन कराना पड़ता है, तभी गोद लेने की प्रक्रिया पूरी की जाती है।नजदीकी विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान से होम स्टडी रिपोर्ट तैयार की जाती है बच्चा मिलने के बाद 2 साल तक फॉलोअप किया जाता है किसी व्यक्ति, अस्पताल या नर्सिंग होम से बच्चा गोद लेना गैर कानूनी बताया गया।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026