Tranding

छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर, मार्शल आर्ट के प्रशिक्षक दे रहे ट्रेनिंग

जफर अहमद ब्यूरो रिपोर्ट

मधेपुरा, बिहार

मधेपुरा जिला अंतर्गत कुमारखंड प्रखंड के प्रोजेक्ट कन्या + विद्यालय कुमारखंड में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के तहत छात्राओं को मार्शल आर्ट प्रशिक्षक द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षक विवेक कुमार के निर्देशन में 24 दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय की छात्राएं सेल्फ डिफेंस के जरिए अप्रत्याशित हमले से बचने के लिए मार्शल आर्ट के विभिन्न ट्रिक और पंच सीखेंगी और इससे छात्राओं में आत्मविश्वास व मनोबल भी बढ़ेगा। छात्राओं को प्रेरित किया गया कि सेल्फ डिफेंस सबसे बड़ा हथियार है जिसका होशियारी और फुर्ती से इस्तेमाल किया जाय तो स्वयं का बचाव खुद कर सकती हैं। पहले दिन प्रशिक्षक ने छात्राओं को बताया कि राह चलते संभावित खतरों को देखते हुए बिलकुल नहीं घबराना है बल्कि उसका सामना करना है। अगर कोई अचानक हमला कर देता है तो उससे बचने के लिए क्या पैंतरा अपनाना है, क्या नहीं करना है आदि की जानकारी दी गई।

  मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, शिक्षक संजय कुमार, जफर अहमद, फरहत हुसैन, मो०अब्दुल वहाब, जयकृष्ण कुमार, प्रवीण कुमार त्रिपाठी, उमाकांत, शिक्षिका नीलू कुमारी, पूजा कुमारी, शिखा पांडे, जुगनू अफशा, पूनम सिन्हा भी उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
117

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026