Tranding

स्नेहा हत्याकांड की जांच होनी चाहिए : कुशवाहा

कैंडल जलाकर दी गई श्रद्धांजली 

मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/महुआ (वैशाली) जिले के प्रखंड कुशवाहा संघ के तत्वाधान में सासाराम की स्नेहा कुशवाहा के रामेश्वर गर्ल्स हॉस्टल वाराणसी,उत्तर प्रदेश में हुई संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत को लेकर आर के डेयरी फुलवरिया महुआ के परिसर में सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित लोगों ने कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया।सभा की अध्यक्षता करते हुए दीप नारायण सिंह ने कहा कि स्नेहा कुशवाहा की मौत को यूपी प्रशासन सुसाइड बतला रही है।जबकि उसकी जघन्य हत्या हुई है।परिवार वालों के लाख आरजू विनती करने के बाद भी डेड बॉडी को परिवार वाले को नहीं दिया गया एवं जबरदस्ती पुलिस ने उसका दाह संस्कार करवा दिया।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की हजारों हजार लड़कियां बिहार में सुरक्षित नौकरी कर रही है लेकिन बिहार की बेटी उत्तर प्रदेश में जघन्य हत्या की शिकार हुई है।इस पर बिहार सरकार और उत्तर प्रदेश की सरकार को गंभीरता से जांच करानी चाहिए।कार्यक्रम में उपस्थित संघ के जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने यूपी प्रशासन को आरे हाथों लेते हुए कहा कि"बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ" अभियान को ही नहीं बल्कि सनातन धर्म में स्थापित हर शव को उसके परिवार वाले को सौंपने जैसी परंपरा को यूपी प्रशासन ने कलंकित कर दिया है।निश्चित रूप से यह किसी बड़ी घटना/साजिश को छुपाने के लिए ऐसा किया गया है।उन्होंने कहा कि स्नेहा कुशवाहा हत्याकांड की जांच गृह मंत्रालय भारत सरकार के सीबीआई या किसी सेवानिवृत जज की अध्यक्षता में बनी कमेटी से होनी चाहिए।कार्यक्रम में प्रखंड सचिव अनिल कुमार,जिला प्रतिनिधि उमेश सिंह कुशवाहा,आरके डेयरी के संस्थापक रणधीर कुमार सिंह,पूर्व जिला परिषद विश्वनाथ बिप्लवी,अपना किसान महासभा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जय लाल सिंह कुशवाहा,रंजीत कुमार,प्रखंड अध्यक्ष अकिल देव सिंह,अमित कुमार,राघवेंद्र कुशवाहा,मुकेश कुमार,वीरेंद्र कुमार,चंदन कुमार,डॉक्टर मनोज सिंह,संध्या कुमारी,गीता कुमारी,सरिता कुमारी,अनिल कुमार, रामसागर बाबू,पंकज कुशवाहा,कुंदन कुशवाहा,संजीव कुशवाहा के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Karunakar Ram Tripathi
81

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026