मोहम्मद आसिफ अता
हाजीपुर/जन्दाहा (वैशाली) बिहार
जिले के जन्दाहा बाज़ार स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालक में संकुल स्तरीय विद्यालय शिक्षा समिति का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का शानदार तरीके से आगाज किया गया।प्रशिक्षण में साधनसेवी के तौर पर माधवी कुमारी,मनीष कुमार और संकुल समन्वयक त्रिवेणी प्रसाद साह मौजूद थे।प्रशिक्षण के दौरान संकुल स्तर के सभी विद्यालय के विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष,सचिव व सदस्यों ने उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किया।इस दौरान सभी को साधनसेवी द्वारा उनके कर्तव्य को बताया और उसका पालन करने तथा विद्यालय के शिक्षकों का सहयोग करने को कहा।वहीं संकुल समन्वयक त्रिवेणी प्रसाद साह ने सभी का स्वागत किया और विद्यालय के विकास में विद्यालय शिक्षा समिति का योगदान महत्वपूर्ण होने की बात कही।जबकि साधनसेवी माधवी ने महिला सदस्य को मुखर होने और विद्यालय के माहौल को बेहतर बनाने में अपना सहयोग देने पर बल दिया।इस अवसर पर उत्क्रमित मध्य विद्यालय झम्मन गंज के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार गुप्ता,उत्क्रमित मध्य विद्यालय जन्दाहा उर्दू के प्रधानाध्यापक पंकज कुमार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय कन्या जन्दाहा के प्रधानाध्यापक अमन कुमार पाठक,राजकीय प्राथमिक विद्यालय संस्कृत जन्दाहा के प्रधानाध्यापक सुनैना कुमारी,राजकीय प्राथमिक उर्दू विद्यालय चकदीवान के प्रधानाध्यापक मोहम्मद शाहनवाज अता,नव सृजित प्राथमिक विद्यालय चकदीवान दस बिगहिया के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार के अलावा नीरज कुमार,मोहम्मद इम्तियाज अहमद,रामबाबू सिंह,मोहम्मद फैसल आदि शिक्षक समेत सभी विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026