शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में लगभग 25 लाख का कॉस्मेटिक का सामान जलकर खाक हो गया इसके साथ ही मकान के आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। पटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मैनाटांध बाजार में एक जनरल स्टोर की दुकान में,जो सकरौल गांव निवासी,दीना शाह की जनरल स्टोर बताई गई है। अब लकी की घटना को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मैनाटांध इंस्पेक्टर,सरफराज अहमद,अंचलअधिकारी, आशीष आनंद,पुरुषोत्तमपुर थानाअध्यक्ष,संजीव कुमार पहुंचे,जबकि चार थाने से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया था।दुकान के मलिक ने संवाददाता को बताया कि दमकल की मदद से करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुकान मालिक, दीनानाथ शाह के अनुसार करीब 25 लाख की कॉस्मेटिक सामग्री सहितअन्य सामान जलकर खाक हो गया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026