हफ़ीज़ अहमद खान
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश
समाजवादी पार्टी सैनिक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रमेश यादव की अध्यक्षता में गणेशपुर कोयला नगर कैंट विधानसभा में पीडीए पंचायत का आयोजन अमित कुमार कैंट विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधानसभा विधायक मोहम्मद हसन रूमी उपस्थित हुए। विधायक हसन रूमी ने कहा कि समाज के किसी भी वर्ग के व्यक्ति को समस्या हो हमसे आकर मिले समस्या का समाधान होगा।नगर अध्यक्ष रमेश यादव ने बताया कि पीडीए का मतलब सभी समाज के वर्गों को जोड़कर चलना है लेकिन कुछ सत्ताधारी लोग जगह-जगह जाकर इसका मतलब गलत बता रहे हैं लेकिन हमको इन सब लोगों की बातों पर नहीं आना है पीडीए मिशन को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री ने लेकर एजेंडा चलाया है समाजवादी पार्टी के लोग आगे बढ़कर समाज जोड़ने का काम करेंगे। कार्यक्रम के दौरान नगर अध्यक्ष रमेश यादव समाजसेवी अरविंद यादव पीके उपाध्याय सत्यनारायण गहरवार राज उपाध्यक्ष छात्र सभा सुनील यादव हरभजन सिंह यादव सोनू वर्मा,वीरेंद्र कुमार नाहर सिंह सी वी सिंह हाकिम सिंह वीरेंद्र सिंह पीसी यादव मुनीष कुमार आर आर सिंह अवधेश कुमार चंद्रभान अंजू सुमन आशा यादव वंदना, आदि लोग रहे।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026