शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
एक बाइक व बस की टक्कर में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई,वहीं बस में सवार एक बच्ची भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि लोरिया के बगहा लौरिया मुख्य मार्ग में सिसोवानिया के नजदीक की बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों को लोरिया सामुदायिक अस्पताल पहुंचा, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक को मृत् घोषित कर दिया।मृतक की पहचान,जोगापट्टी थाना क्षेत्र के पिपरपांती गांव के जय श्री सिंह के पुत्र,गुड्डू सिंह के रूप में की गई है।वहीं घायल बच्ची की पहचान लौकरिया थाना क्षेत्र के हर्नाटांड़ वार्ड संख्या चार निवासी,महक कुमारी के रूप में की गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026