Tranding

श्री श्री 108 श्री शत् चंडी महायज्ञ के आखिरी दिन महा भंडारा एवं प्रसाद वितरण

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश 

महराजगंज जिले के नगर पंचायत परतावल वार्ड नंबर 2 बल्लभ नगर (तिवारी टोला) में स्थित कोट की भगवती के दरबार में श्री श्री 108 श्री शत् चंडी महायज्ञ के अंतिम दिन प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया।

रात्रि में गोरखपुर की प्रसिद्ध राज झांकी का आयोजन किया गया।

इस झांकी और जागरण का भरपूर आनंद सभी नगर वासियों ने लिया।

झांकी की शुरुवात गणेश जी की झांकी से शुरु हुआ।

कार्यक्रम के अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रवीण कृष्ण त्रिपाठी ने बताया की यह द्वितीय शत् चंडी महायज्ञ का आयोजन माता कोट की भगवती के दरबार में सकुशल संपन्न हुआ। आज 10 से 12 हजार श्रद्धांलुओं को प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

आज इस यज्ञ के समापन के दिन मुख्य रुप से कार्यक्रम में प्रज्ञेश कृष्ण त्रिपाठी, हेमंत कृष्ण त्रिपाठी, प्रदीप कृष्ण त्रिपाठी, बृजेन्द्र कृष्ण त्रिपाठी, पंकज कृष्ण त्रिपाठी,देवेंद्र कृष्ण त्रिपाठी, अशोक कृष्ण त्रिपाठी, भाष्कर राम त्रिपाठी, करुणाकर राम त्रिपाठी,डॉ शशिविंद मिश्रा,डॉ योगेंद्र पांडेय,राजनरायण, सतीश आनंद मिश्रा, रामदवन सिंह, अशोक रावत, प्रिंस पांडेय, राकेश सिंह सहित समस्त त्रिपाठी परिवार एवं समस्त नगरवासी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
99

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026