शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
सुबह टहलने निकली एक महिला अपने पुत्र सहित गायब हो गई है।घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मलदहिया पोखरिया गांव के एक महिलाअपने पुत्र के साथ टहल रही थी,अचानक वह गायब हो गई।इस संबंध में महिला के पति,सद्दाम हुसैन ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिक्की में उसने बताया है कि उसकी पत्नी सुबहअपने बेटे के साथ टहलने निकली थी,लेकिन वह शाम तक घर वापस नहीं आई,पत्नीऔर बेटे को लेकर गांव से लेकर रिश्तेदार से भी पता किया गया,लेकिन उसकी पत्नी व बेटे का पता नहीं चल सका। वहीं दूसरी ओर नगर के एक मोहल्ले से नाबालिक का अपहरण कर लेने का भी खबर मिली है। नाबालिक के पिता ने शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में उसने बताया है किसी लड़की,मौलानाआजाद पब्लिक स्कूल बरवाबरौली में शिक्षिका के रूप में पिछले 8 महीना से कार्यरत है।बीते 20 फरवरी को सुबह 8:00 बजे वह घर से स्कूल के लिए निकली,लेकिन अभी तक घर नहीं पहुंची,लगता है कि उसकाअपहरण कर लिया गया है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026