शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के घर में, प्रेमी की अचानक घुसने से प्रेमी को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी,इस मामलों को लेकर हिंसक झाड़प का रूप ले लिया। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि शिकारपुर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव में एक युवक को ग्रामीणों ने बेरहमी से पीटाई कर दी।युवक की पहचान श्याम के रूप में हुई है,घटना रात की बताई गई है। श्याम अपने प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था,इस दौरान वह प्रेमिका के घर में घुस गया, घर के लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया,इसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी। इसका सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक लोगों से छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। शिकारपुर थानाअध्यक्ष, अवनीश कुमार ने संवाददाता को बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है पुलिस पीड़ित युवक से संपर्क करआगे के कार्रवाई कर रही है।पुलिस मामले के जांच पड़ताल में जुड़ गई है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026