Tranding

सिकंदरपुर के खरीद गांव में बनेगी पुलिस चौकी, अधिकारियों ने जमीन चिन्हित कर शासन को भेजा रिपोर्ट

धनंजय शर्मा

सिकन्दरपुर (बलिया) उत्तर प्रदेश

सिकंदरपुर के खरीद गांव में पुलिस चौकी के निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है।बताते चलें कि हाल ही में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत इस दिशा में कदम बढ़ाए हैं। क्षेत्रीय विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी के प्रयास से 2023 में ही प्रदेश शासन ने यहां पुलिस चौकी को मंजूरी दी थी। खरीद कांटा से खरीद घाट मार्ग पर चौकी भवन का काम शुरू होना था। लेकिन यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई। दोहरे हत्याकांड के बाद विधायक ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अगर समय पर चौकी बन गई होती, तो शायद यह घटना न होती। आज पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लेखपाल व कानूनगो के साथ खरीद गांव पहुंचे। उन्होंने तीन जगहों पर जमीन चिह्नित की। खरीद में 20 डिसमिल और 17 डिसमिल, तथा मौजा शेखपुर में 10 डिसमिल जमीन की पहचान की गई है। शासन की मंजूरी के बाद ही तय होगा कि चौकी कहां बनेगी।

  इस मौके पर सिकंदरपुर के उपजिलाधिकारी रवि कुमार, क्षेत्राधिकारी गौरव कुमार, नायब तहसीलदार सी पी यादव, इंस्पेक्टर विकास चंद्र पांडेय, कानूनगो हरेराम यादव, लेखपाल धर्मेंद्र यादव, पंचदेव यादव और ग्राम प्रधान खरीद अवधेश यादव मौजूद थे।

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026