धनंजय शर्मा
बलिया, उत्तर प्रदेश
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्रा व थानाध्यक्ष कौशल पाठक थाना नगरा बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर दिनांक 25.02.2025 को पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2025 धारा 65(1) B.N.S. व ¾(2) पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रितेश सिंह पुत्र विद्यार्थी सिंह सा0 सोनापाली थाना नगरा जनपद बलिया उम्र करीब 25 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर सोनापाली मोड़ के पास से मु0अ0सं0 67/2025 धारा 65(1), B.N.S. व ¾(2) पाक्सो एक्ट का बोध कराते हुये समय करीब 8.50 बजे दिन में पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया । थाना स्थानीय द्वारा विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय कर दिया गया ।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026