Tranding

सेवानिवृत्त हुए शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी,दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर/जन्दाहा(वैशाली) बिहार

जिले के जन्दाहा प्रखंड क्षेत्र के जन्दाहा बाज़ार स्थित आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय जन्दाहा के शिक्षक शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए।जिन्हें विद्यालय परिवार की ओर से विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पूर्व प्रधानाध्यापक सर्वेश्वर ठाकुर व संचालन गोपाल कुमार झा एवं सरोज कुमार ठाकुर ने की।कार्यक्रम में शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी को विद्यालय परिवार की ओर बहुत ही शानदार तरीके से सम्मानित किया गया और इनके कृतित्व की सभी ने सराहना की।शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी इस विद्यालय में वर्ष 2006 में प्रखंड शिक्षक के पद पर योगदान कर 2025 में यहीं से सेवानिवृत्त हुए।इस दौरान यह संकुल संसाधन केन्द्र जन्दाहा के समन्वयक पद को वर्ष 2015 से 2018 तक सुशोभित कर बहुत ही सराहनीय कार्य किया।वक्ताओं ने इस अवसर पर कहा कि कर्तव्य के पथ पर ससमय पहुंचने के आदि शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी का योगदान शिक्षा के क्षेत्र में सदैव याद रखा जाएगा।यह नियोजित शिक्षक के पद पर कार्यरत रहते हुए आखरी समय में भी सरकार की गलत नीतियों के विरोध में खुद को नियोजित शिक्षक के रूप में ही सेवानिवृत्त किया।कार्यक्रम में इनकी अर्धांगिनी चंदा को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीतीश्वर महतो,पूर्व डीडीओ देवेन्द्र कुमार चौधरी,चंदेश्वरी बाबू,सत्यदेव प्रसाद सतीश,पारसनाथ ठाकुर,पूर्व मुखिया दिलीप कुमार राय,चन्दन कुमार सिंह,शत्रुघ्न भगत,संतोष राउत,दीपक चौधरी,संकुल समन्वयक त्रिवेणी प्रसाद साह,वार्ड सदस्य अनिल कुमार दास,अजय ठाकुर,राजेश कुमार राजस,रविशंकर,लालो कुमारी,सीतेश कुमार सिंकू आदि ने संबोधित किया और तोहफा देकर सम्मानित किया।जबकि आदर्श मध्य विद्यालय जन्दाहा के प्रधानाध्यापक सरिता कुमारी,गीता कुमारी(प्रथम),गीता कुमारी (द्वितीय),सतीश झा,सुबोध कुमार साह, अखिलेश कुमार साह,पप्पू कुमार, कपिलदेव राय,अंबुज कुमार,शगुफ्ता प्रवीण,कविता कुमारी,आईसीटी लैब इंचार्ज दीपक कुमार, रसोईया जन्तु देवी,सफाई कर्मी अशोक कुमार आदि समेत अन्य गणमान्य उपस्थित हुए और तोहफा देकर सम्मानित किया।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026