Tranding

थाना नगरा पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया, उत्तर प्रदेश।

पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) अनिल कुमार झा के सफल पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आशीष मिश्रा व थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक थाना नगरा बलिया के कुशल नेतृत्व में थाना नगरा पुलिस को आज शनिवार को मिली सफलता ।  

 उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 397/2024 धारा 78,351(3),64 बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त मनीष कुमार पुत्र प्रभुनाथ हरिजन निवासी रेकुआनसीरपुर थाना नगरा जिला बलिया को मुखबीर की सूचना पर गड़वार मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त मु0अ0सं0- 397/2024 धारा 78,351(3),64 बीएनएस में वाछिंत अभियुक्त है, जिसको गिरफ्तारी का बोध कराते हुये समय करीब 11.40 बजे दिन में हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए चालान मा0 न्यायालय किया गया ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-

1. व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह थाना नगरा बलिया  

2. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना नगरा,बलिया।

Karunakar Ram Tripathi
84

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026