Tranding

शराब छापेमारी के क्रम में पुलिस ने एक टेम्पो से प्रतिबंधित मांस को पकड़ा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

स्थानीय नगर क्षेत्र केअंतर्गत कालीबागओ पी थाना के एएसआई,अफरोज कमर ने गुप्त सूचना केआधार पर शराब बरामदगी हेतु छापेमारी के क्रम में एक टेंपो से प्रतिबंधित मांस को पकड़ा है। संवाददाता को पता चला है कि नौतन थाना क्षेत्रअंतर्गत बगही से बेतिया प्रतिबंधित मांस लाया जा रहा था।टेंपो चालक,मोहम्मद इरशाद ने संवाददाता को बताया कि सरफराज बेतिया कालीबाग निवासी के द्वारा यह प्रतिबंध मांस को ले जाने के लिए जान मारने का भय दिखाकर हमारे गाड़ी में जबरन लाद दिया, वहीं कालीबाग थाना प्रभारी, विवेक बालेंदु ने संवाददाता को बताया कि टेंपो चालक सहित प्रतिबंधित मांस को जप्त कर लिया गया है।मांस को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। मौके पर मौजूद कालीबाग थाना पूरा दलबल की देखरेख में बोरी को खुलवाया, साथ ही पशुपालन विभाग के डॉक्टर अवध किशोर सिंह,चंद्रभूषण प्रसाद,अतुल मिश्रा को जांच के लिए सौंप दिया।ज्ञात हो कि बेतिया सहित पूरे चंपारण में पशु की चोरी,तस्करी, जो दुधारू पशुओं का बड़े पैमाने पर वध किया जा रहे हैं। विगत दो दिन पहले पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बेलदारी में चल रहे अवैध बूचड़खाना पर कार्रवाई किया था,जिसमें बूचड़खाने को सील करते हुए पुलिस ने चोरी की गई दो गाय,दो मोटरसाइकिल समेत काफी मात्रा में गय्युमांस को बरामद किया।

Karunakar Ram Tripathi
115

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026