Tranding

दो सगी बहनों का हुआ अपहरण, प्राथमिकी हुई दर्ज

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

एक गांव से रात्रि 10:00 बजे दो सगी बहनों काअपहरण कर लिया गया है ।अपहरण कर्ताओं ने दो लाख 39 हजार अपने मोबाइल पर दोनों बहनों से डलवा लिया है। इस मामले में शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।थानाअध्यक्ष,अवनीश कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि लड़की के पिता के शिकायत पर उनके दो बेटियों काअपहरण का प्राथमिकी दर्ज की गई है,उन्होंने संवाददाता को आगे बताया किअपने पड़ोस के सीएसपी संचालक,जुबेरअंसारी तथा एक दूसरे गांव के रहने वाले अब्दुल वाशी साईं,गोलू साईं, इंतजार अंसारी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।अपहृत लड़कियों का उम्र 20 वर्ष व 16 वर्ष है। लड़कियों को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम जांच में जुड़ गई है। घटना में दोषी पाए गए अभियुक्त को गिरफ्तार किया जाएगा। प्राथमिकी में लड़कियों के पिता ने बताया है कि उनकी दोनों बेटी 25 फरवरी के रात 10:00 बजे घर से बाहर गई,वापस नहीं आई,खोजबीन करने पर पता नहीं चला, घर में रखे पैसा को देखा तो ₹3 लाख गायब था, दूसरे दिन सुबह उन्होंने पता किया तो मालूम चला कि उनके गांव के रहने वाले सीएसपी संचालक,जुबेर अंसारी के दो मोबाइल नंबर से उनकी दोनों बेटी को बहला फुसलाकर शादी के लिए अपहरण किया गया है, उन्होंने बताया है कि शिकारपुर के बिनवलीया वार्ड नंबर चार निवासी,अब्दुल वाशी साईं तथा गोलू साइ ने अपने मोबाइल नंबर पर करीब 8 माह से 2 लाख 39 हजार रुपया डलवा लिया है।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026