रोबोनेक्सस लैब नवाचार और तकनीकी क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर
नवल्स नेशनल एकेडमी सूरजकुंड में रोबोनेक्सस लैब का उद्घाटन एवं विज्ञान प्रदर्शनी
तकनीकी शिक्षा आधुनिक युग की जरूरत- डॉ. अशोक प्रसाद
प्रोद्योगिकी के बूते विश्व का सिरमौर बनेगा भारत- सरदार जसपाल सिंह
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
महानगर के सूरजकुंड स्थित नवल्स नेशनल एकेडमी में हमारे समय की सबसे अग्रणी और प्रभावशाली तकनीकी और वैज्ञानिक परियोजनाओं में से एक, रोबोनेक्सस लैब का उद्घाटन हुआ जिसमें ए. आई., रोबोटिक्स, लैंग्वेज लैब इत्यादि की आधुनिक सुविधाओं से युक्त लैब एवं स्मार्ट क्लास का उद्घाटन हुआ।
इस अवसर पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी ने सभी को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नई दिशा और प्रेरणा प्रदान की।
इस प्रतिष्ठित आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में एम्स गोरखपुर के वरिष्ठ एक्जीक्यूटिव मेंबर डॉ. अशोक प्रसाद, विशिष्ट अतिथि ख्याति लब्ध समाजसेवी जटाशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष सरदार जसपाल सिंह तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नवल्स समूह के चेयरमैन डॉ. संजयन त्रिपाठी ने किया, साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों जिनमें शिक्षा, प्रोद्योगिकी, तकनीकी, चिकित्सा एवं समाजसेवा के विशेषज्ञों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ, छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया, अतिथियों को पुष्प-गुच्छ, स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
स्वागत भाषण एवं आभार ज्ञापन प्राचार्य स्वेता श्रीवास्तव ने किया,
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गोरखपुर एम्स के वरिष्ट एक्जीक्यूटिव मेंबर प्रो. अशोक प्रसाद ने कहा कि तकनीकी शिक्षा आधुनिक युग की जरूरत है। इसके बिना विकसित शिक्षा प्रणाली की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, रोबोनेक्सस, ए. आई व तकनीकी के क्षेत्र में हो रहे उल्लेखनीय विकास की उन्होंने विस्तृत चर्चा की।
विशिष्ट अतिथि जटाशंकर गुरुद्वारा के अध्यक्ष ख्यातिलब्ध समाजसेवी सरदार जसपाल सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा के बूते ही भारत विश्व का सिरमौर बनेगा, उन्होंने रोवोनेक्सस लैब के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, "आज हम तकनीकी दुनिया में एक ऐसे मुकाम पर खड़े हैं जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता और रोबोटिक्स हमारे रोज़मर्रा के जीवन को बदलने की क्षमता रखते हैं।"
अपने संबोधन में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवल्स समूह के चेयरमैन डॉ. संजयन त्रिपाठी ने कहा कि आधुनिक तकनीकी सुविधाएं भविष्यमुखी शिक्षा के आभुषण है, नवल्स समूह आधुनिक भविष्यमुखी शिक्षा के लिए संकल्पित हैं, उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने विभिन्न तकनीकी नवाचारों और शोध प्रगति को प्रदर्शित किया है, जिसमें ए. आई. आधारित प्रणालियाँ, रोबोटिक उपकरण, और भविष्य की स्मार्ट तकनीकों की झलकियाँ शामिल है जो शिक्षा के लिए सहायक है।
इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को अपने विचारों और नवाचारों को प्रस्तुत करने का एक अद्वितीय मंच प्रदान किया है ।
अतिथिओ ने उद्घाटन कर लैब और विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने लैब के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया, जहाँ उन्हें रोबोटिक मशीनों और ए. आई. उपकरणों के कार्य प्रणाली को समझने का अवसर मिला। यह लैब उच्च तकनीकी शोध और विकास के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी, जो भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगी।
इस अवसर पर फोर्स टीम के निदेशक डॉ. अरविन्द सोनी, वारिस सिद्दीकी, डॉ. आर. के. पाण्डेय, अमितेश शुक्ल, अजय तिवारी, पंकज त्रिपाठी, दिग्विजय मिश्र, अवनीश शुक्ल सहित सभी शिक्षक, छात्र कर्मचारी एवं अविभावक भारी संख्या में उपस्थित रहें।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026