Tranding

नजरबाग पार्क,सागर पोखरा व उत्तरवारी पोखरा में नौकायन कीअब मिलेगी सुविधा, लगेगी बोली

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने संवाददाता को बताया कि वर्ष 2025- 26 के लिए नजरबाग पार्क की बंदोबस्ती के लिए शुरुआती राशि दस लाख निर्धारित की गई है,ठीक इसी प्रकार सागर पोखरा, उत्तरवारी पोखरा में नौकायन के लिए बंदोबस्ती के लिए बोली दो लाख से की जाएगी। महापौर ने बताया कि नगर निगम की सशक्त समिति और संपूर्ण बोर्ड के द्वारा भी उपरोक्त बंदोबस्ती के लिए इस प्रारंभिक राशि का निर्धारण किया गया है। महापौर ने बताया कि सागर पोखरा की बंदोबस्ती बीते साल से ही होती रही है,वही वर्ष 2025- 26 से सागर पोखरा के साथ उत्तरवारी पोखरा में नौकायन शुरू करने की स्वीकृति देते हुए इसके लिए दावेदारों के बीच बोली लगाने के लिए दो लाख रुपए की प्रारंभिक राशि निर्धारित की गई है। महापौर ने बताया कि इन दिनों महत्वपूर्ण सैरातों की बंदोबस्ती के लिए बोली लगाने के लिए क्रमशः11,20 23 मार्च की तिथि सशक्त समिति द्वारा निर्धारित की गई है। महापौर नेआगे बताया कि जारी संबंधित निविदा की शर्तों केअनुसार दावेदारी/आवेदन करने वाले संवेदक इसमें शामिल हो सकते हैं।

Karunakar Ram Tripathi
69

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026