Tranding

जनसूराज के संस्थापक ने नीतीश कुमार पर साधा निशान,अकेले चुनाव लड़ने की हुई घोषणा

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जन सुराज के संस्थापक, प्रशांत किशोर ने बेतिया में उन्होंने कहा कि बीजेपी नीतीश सरकार को सिर्फ वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर रही है।प्रशांत किशोर ने संवाददाता सम्मेलन में स्पष्ट तौर पर कहा कि चुनाव साल 2025 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह अपना अभियान वापस ले लेंगे।उनकाआरोप है कि राजद,कांग्रेस,बीजेपी,जदयू मिलकर बिहार को लूट रहे हैं। शराबबंदी पर बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि यह कानून सिर्फ दिखावा है, उन्होंने दावा किया कि जब जनसूराज की सरकार बनने पर 1 घंटे में शराबबंदी हटा दी जाएगी,उनके अनुसार इस कानून से बिहार को 20 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में

मुखर होते हुए कहा कि जन सुराज की भावी योजनाओं का खुलासा करते हुए उन्होंने बताया कि 2025 में इनकी पार्टी सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी,साथ ही 2019 तक किसी भी राजनीतिक दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। पश्चिम चंपारण से जनसभाओं की शुरुआत के बाद पद यात्रा की योजना बनाई है। नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वह अस्वस्थ है,जिससे अपने मंत्रियों का नाम तक नहीं बता पा रहे हैं,उन्होंनेआरोप लगाया कि नीतीश कुमार,बीजेपी के पैसे से चुनाव लड़ते हैं।प्रशांत किशोर ने याद दिलाया कि नीतीश के स्वास्थ्य पर सबसे पहले नवंबर 2023 में भाजपा नेता,सुशील कुमार मोदी ने सवाल उठाया था।

इनकी राजनीतिक चुनाव नीति सबसे अलग है,किसी पर कटाक्ष करना इनसे सीखा जा सकता है।यह अपनी पार्टी के लिए गली-गली,शहर शहर की खाक छान रहे हैं,आने वाले समय आगामी विधानसभा चुनाव 2025 में इसका परिणाम नजर आएगा

इसके बाद उनकी सफलता का परचम लहराएगा।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026