Tranding

पुलिस सभागार बेतिया में, अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन: -एस पी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला पुलिस कप्तान,डॉक्टर शौर्य सुमन कीअध्यक्षता में, पुलिस सभागार मेंअपराध गोष्ठी काआयोजन किया गया।

इसअवसर पर जिले के सभी स्तर के,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,पुलिस उपाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक,सभी थाना प्रभारी,पुलिसकर्मी,एवं अन्य उपस्थित थे। इन सभी पुलिस पदाधिकारी को पुलिस अधीक्षक की ओर से गस्ती दल में बढ़ोतरी करने,रात्रि गश्ती चुस्त दुरुस्त तरीके से करने,अपराधीयों,शराब तस्करों,शराब बेचने वालों, पीने वालों,पर पैनी नजर रखने का हिदायत की गई।

आने वाले पर्व त्यौहार,होली को देखते हुए रात्रि गश्ती बढ़ाने,वाहन जांचअभियान चलाने,अपराधियों पर नकेल कसने पर जोर दिया गया।

सभी थानाअध्यक्षों को विशेष रूप से शातिरअपराधियों पर नजर रखने,अशांति फैलाने वालेअसामाजिक तत्वों पर नजर रखने,शांति व्यवस्था कायम करने,सभी थाना अध्यक्ष को अपने क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने,शराब तस्करों को पकड़ने,अभियान चलाकर शराब बेचने वाले और पीने वालों पर पैनी नजर रखने की हिदायत की गई।

सभी थानाअध्यक्षों को चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट से संबंधित वेरीफिकेशन, सूचना का अधिकार,सर्विलेंस, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री के द्वारा निर्गत पत्रों को संरक्षण करने,आम लोगों के द्वारा दिए गए आवेदन पर कार्रवाई करने,आम लोगों के साथअच्छा सुलूक करने, इनको समस्या का निराकरण करने संबंधित अनेक प्रकार के आदेश दिए गए। पुराने पड़े हुए कुड़की जपती,गिरफ्तारी, वारेंट पर यथा शीघ्र कार्रवाई करने की भी आदेश दियागया।

Karunakar Ram Tripathi
111

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026