शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला में विभिन्न सामाजिक संगठन,जिला प्रशासन के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए गए,
विश्व की आधी आबादी यानी महिलाओं की सभी क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।विशेष रुप से महिलाओं, बच्चों,बूढ़े लोगों, बालिकाओं कोश्रद्धांजलि अर्पित की गई।इस अवसर पर महारानी कर्णावती जैसे अमर विभूतियों को स्मरण करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। बेतिया राज की अंतिम महारानी महारानी जानकी कुंवर का जन्म मार्च 1870 में हुआ था।महारानी जानकी कुंवर बेतिया,पश्चिम चंपारण की पहली महिला हैं,जिन्होंने लगभग 50 वर्षों तक1897 से 1947तक सब सेअधिक अंग्रेजों केअत्याचार और यातना की शिकार रहीं।
विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विश्व बिरादरी एवं विश्व समुदाय से निवेदन किया कि विश्व की आधीआबादी यानी महिलाओं को उनके अधिकार एवं उनके विश्व के विकास में प्रतिनिधित्व उनकी आबादी केअनुपात से भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए,ताकि विश्व में वास्तविक खुशहाली लाई जा सके,जिसका सपना बरसों पहले महर्षि वाल्मीकि, माता सीता,महात्मा गौतम बुद्ध,महात्मा गांधी,संयुक्त राष्ट्र संघ के निर्माताओ एवं हमारे पुरखों ने देखा था।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026