Tranding

आर.पी. योगा टीचर ट्रेनिंग सेंटर डफलपुरा में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित

धनंजय शर्मा

बेल्थरा रोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

तहसील क्षेत्र के आर.पी. योगा टीचर ट्रेनिंग सेंटर डफलपुरा, लोहटा पचदौरा द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में तहसील क्षेत्र के 37 विद्यालयों के प्राथमिक स्तर में 120 और उच्च प्राथमिक स्तर में 84 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

कापियों के मूल्यांकन के बाद प्राथमिक वर्ग में डी.आर. पब्लिक स्कूल पशुहारी की प्रगति यादव व उच्च प्राथमिक वर्ग में ज्योति मॉडल इंटर कॉलेज भीमपुरा नं.-एक की अंशिका वर्मा ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक-एक साइकिल प्राप्त किया।

प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण से पूर्व आयोजन समिति द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव आनंद यादव वह विशिष्ट अतिथियों शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र गोरखपुर-फैजाबाद के पूर्व प्रत्याशी करुणाकांत मौर्य और समाजवादी पार्टी के जिला सचिव वीरेंद्र कुमार यादव उर्फ पिंटू सर का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आनंद यादव ने कहा कि किसान जब अपने खेतों में अपनी फसल लहलहाते हुए और नेता अपनी जनसभा में उमड़ी भीड़ को देखते हुए जिस प्रकार खुश होता है उसी प्रकार मैं एक शिक्षक होने के नाते अपने बीच पढ़ने वाले बच्चों को देखता हूं तो बहुत खुशी होती है जो चुनौतियों को स्वीकार करता है वह अधिकारी बनता है और जो चुनौतियों को नहीं स्वीकार करता वह चपरासी बनता है। इसलिए आप लोग कड़ी मेहनत करें, बड़े अधिकारी बनें, यही मेरी शुभकामना है।

विशिष्ट अतिथि करुणाकांत वर्मा ने उपस्थित प्रतिभागियों को भोजपुरी में संबोधित करते हुए कहा कि "ए तरह का प्रतियोगिता आप बच्चन लोगन के आगे बढ़ावे में सहायक होई, आज के समय आप लोगों के गार्जियन भरपूर संसाधन उपलब्ध करावत बाड़न, ए लिए मन लगाके मेहनत से पढ़ाई करके आगे बढ़ीं"।

विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र कुमार यादव पिंटू सर ने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता होने पर आपका नाम होगा, आपके माता-पिता गांव क्षेत्र का नाम होगा। आप लोग मेहनत से पढ़ेंगे तो धन की कमी आड़े नहीं आएगी। भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से चयनित प्रतिभाशाली छात्रों को पढ़ने के लिए सरकार धन मुहैया कराती है।

आज की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर में 60 प्रश्न जबकि उच्च प्राथमिक में 90 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे।

प्रथम पुरस्कार के बाद प्राथमिक स्तर में बाबा काशी दास के आदित्य जोशी और डी.आर. पब्लिक के दिव्यांशु यादव क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि उच्च प्राथमिक स्तर में परमहंस इंटर कॉलेज के रोशन कुमार और ज्ञान गंगा स्कूल की दिव्यांशी मौर्य ने क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन चारों प्रतिभागियों को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजन समिति की ओर से मेडल व दीवाल घड़ी दी गई। प्राथमिक स्तर में 60% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले सात प्रतिभागियों को व उच्च प्राथमिक स्तर के एक प्रतिभागी को मेडल से सम्मानित किया गया।

सभा के अंत में प्रतियोगिता आयोजन समिति के प्रमुख और आर.पी. योगा ट्रेनिंग सेंटर के प्रबंधक झारखंडे वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

सभा में प्रमुख रूप से योगी राम जी तिवारी, शिवमंगल मौर्य, अखिलेश मौर्य, राम नक्षत्र मौर्य, प्राथमिक शिक्षक संघ के सीयर ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार यादव, प्रधानाध्यापिका साधना वर्मा, अध्यापक विष्णु कुमार, सुधाकर, राकेश यादव और कु० अल्पना सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
119

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026