Tranding

भाड़े पर जेसीबी देना महंगा पड़ा,जेसीबी लौटाने के लिए 12 लाख रंगदारी की हुई मांग

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

इन दिनों भाड़े पर सामान देना और सामान को वापस मांगना बहुत महंगा पड़ रहा है,इतना ही नहीं लौटाने के लिए रंगदारी की मांग की जा रही है।

इसी संबंध में एक घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि साठी के वार्ड नंबर 12 निवासी,अफाकअली की जेसीबी मशीन भाड़े पर ले जाने वाले कतिपय लोग जेसीबी लौटाने के लिए 12 लाख रुपया की मांग कर रहे हैं। इस मामले में,अफाक अली की शिकायत पर शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।शिकारपुर थानाअध्यक्ष,अनिल कुमार ने संवाददाता को बताया कि अफाक अली की शिकायत पर जयमंगलपुर के ऋणुझुनू उपाध्याय तथाअफाक के गांव निवासी,करीम उर्फ राहुल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।छानबीन कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। प्राथमिकी में अफाक ने बताया है कि उसने भैरूगंज के मुरली वार्ड नंबर 3 निवासी ने 16अक्टूबर 24 को जेसीबी खरीदा था,उसे भाड़ा पर चलवा करअपना परिवार चलाता था,21जनवरी 2025 को शिकारपुर के जयमंगलपुर निवासी,ऋणुझुनू उपाध्याय ने ₹9000 प्रतिदिन के दर से 15 दिन के लिए जेसीबी अपने गांव ले गए,9 फरवरी कोअफाक को जेसीबी का भाड़ा व जेसीबी लेने के लिए जयमंगलपर पहुंचे तो वहां पर उनके गांव का करीम उर्फ राहुल भी मौजूद था। पैसा मांगने पर दोनों गाली देने लगे, गाड़ी वापस करने के लिए 12 लाख रुपया रंगदारी मांगने का आरोपआफाक ने प्राथमिकी की में लगाया है।

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026