धनंजय शर्मा
बेल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश
बिल्थरारोड वार्ड नंबर 1 बिचला पोखरा के निवासी खालिद ज़हिर का मध्य रात्रि लगभग 12 बजे वाराणसी में निधन हो गया।
खालिद ज़हिर के निधन की खबर सुन लोगों के पैर से ज़मीन खिसक गई खबर सुनकर लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे।
बताया जा रहा है कि रात्रि वह बाथरूम के लिए बिस्तर से उठने के बाद अचानक गिर गए जिसके कारण सिर में गहरी चोट आ गई। उन्हें आनन फानन में वाराणसी के एक नीजी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
ज्ञात हो कि खालिद ज़हिर 1मार्च 2025 को बेल्थरा रोड रेलवे प्लेटफार्म पर गिर गए थे जिन्हे गंभीर चोटे आई थी उनके दो दाँत भी टूट गये थे उसी समय वो वाराणसी अपनी बहन के यहां उपचार हेतु निकल गये। बताया जा रहा है कि खालिद ज़हिर लगभग तीन वर्ष से रमज़ान में अपनी बहन के यहां वाराणसी ही रहते थे।
आज मंगलवार को उनका शव प्रातः 5 बजे उनके निवास स्थान पर पहुँचते ही लोगों का तांता लग गया।
खालिद जाहिर अच्छे समाज सेवी, तथा हंसमुख स्वभाव के व्यक्ति थे।उनके अन्दर किसी प्रकार का भेद भाव नहीं था।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026