Tranding

16 मार्च से पलायन रोको, नौकरी दो,यात्रा का शुभारंभ:- कन्हैया कुमार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के संयुक्त तत्वाधान में 16 मार्च से पलायन रोको,नौकरी दो यात्रा निकलेगी। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार इसके ध्वजवाहक होंगे।यात्रा को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कार्यालय केदार आश्रम में पार्टी नेताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता,जिला अध्यक्ष,भारत भूषण दुबे ने की। बैठक में शामिल युवक कांग्रेस के प्रभारी,मोहम्मद शाहिद ने कहा कि एनडीए शासन में महंगाई,बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। युवाओं के हित में सरकार पर दबाव बनाने की जरूरत है। बिहार कोआत्म सम्मान देने के लिए युवाओं को पलायन से रोकना,रोजगार दिलाना मुख्य मांग है।इस संबंध में युवा कांग्रेस के जिलाअध्यक्ष, शिवकुमार पुजारी ने कहा कि नीतिश सरकार पलायन की सरकार बन गई है।महंगाई, कमाई,पढ़ाई,दवाई के लिए बिहार के युवाओं कोअपना राज्य छोड़ना पड़ रहा है। सरकार की नीतियों,फैसलों के खिलाफआवाज उठाई जाएगी मौके पर पूर्व विधायक,मदन मोहन तिवारी,युवा कांग्रेस के महासचिव,अभिषेक रंजन, सुधा मिश्राआदि मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026