Tranding

उचक्कों ने किया प्रणाम, आशिर्वाद देने वाले वृद्ध से सोना का चैन लूटकर फरार

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

जिले के लालगंज में जहाँ सुबह टहल कर आ रहे एक वृद्ध दम्पत्ति के सामने एक मोटर साइकिल पर सवार दो उचक्का रूककर प्रणाम किया। प्रणाम करने पर वृद्ध महिला आशीर्वाद देने के लिए उसकी ओर जैसे ही घूमी बादमाशों ने उनके गले से सोने का चैन झपट लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी वृद्धा के साथ आ रही बच्ची ने घर वालों को दी। जिसके बाद घर वाले लालगंज थाना को सूचित किये। जानकारी मिलते हीं लालगंज थाना घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास में लगे सिसिटीवी कैमरे को सर्च करना शुरु कर और हैं। दरअसल लालगंज-वैशाली बाईपास रोड में उमेश चंद्र शुक्ला अपने मकान में रहते हैं। सुबह अपनी पत्नी प्रभा देवी के साथ टहल कर लौट रहे थे। ज्योंही वे बाईपास रोड के अम्बिका हीरो एजेंसी के समीप अपने मकान के पास पहुंचे तो महाराणा प्रताप चौक को ओर से एक मोटरासाइकिल पर सवार दो बदमाश आये। पास कर दोनो ने वृद्ध दम्पत्ति को प्रणाम किया। प्रणाम करने पर वे दम्पत्ति उसकी ओर मुड़ कर आशीर्वाद देने लगे तभी अचानक वृद्धा प्रभा देवी के गले को बादमाशों ने दबा दिया। गला दबाकर उनके गले से सोने का चैन छिनकर वैशाली की ओर फरार हो गए। घटना की जानकारी वृद्धा के साथ आ रही बच्ची ने उनके परिवार वालों को दिया। जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस को फोनकर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते हीं लालगंज के एस आई मनोज पाण्डेय घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गए हैं।आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

Karunakar Ram Tripathi
71

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026