परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश
महराजगंज जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत धनहा नायक में भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लाया गया। मिली जानकारी के अनुसार परतावल पिपराइच मार्ग पर धनहा नायक की तरफ से ठेले पर दरवाजा लादकर ले जा रहे ठेले में परतावल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार समेत 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल भेजा। सूचना मिलते ही समाजसेवी राजन वर्मा मौके पर पहुँच कर घायलों का हाल जाना और अपने उपस्थिति में इलाज करा कर हर संभव मदद का आश्वासन दे कर सम्बेदना व्यक्त किया। चिकित्सको ने तीनो घायलो की हालत को गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
घायलों की पहचान रामप्रीत गौड़ पुत्र गेना उम्र लगभग 56 वर्ष , निवासी ग्राम सभा लखिमा टोला बगहिया जनपद महराजगंज और जलील पुत्र खेदन उम्र लगभग 69 वर्ष व कलाउद्दीन पुत्र सकुर उम्र 35 वर्ष निवासी महुअवा बुर्जुग जनपद कुशीनगर के रुप मे हुईं है।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026