Tranding

विभिन्न कांडों के वांछित इनामी अपराधी, संजय यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

जिला मेंअपराध की दुनिया में अपना सिक्का जमाने वाला कई कांडों के वांछित टॉप10 में 20 हजार का इनामी अपराधी,संजय यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।संजय यादव,बैरिया के बरगछिया गांव निवासी,रम्भू यादव का पुत्र बताया गया है।

उक्त अपराधी पर बैरिया थाना में हत्या का मामला दर्ज है वह थाना कांड संख्या 253/24 में वांछित था,पुलिस को लंबे समय से उसको तलाश कर रही थी।सदर एसडपीओ 2, रजनीशकांत प्रियदर्श ने संवाददाता को बताया कि यह कार्रवाई बैरिया थानाअध्यक्ष, अंजेश कुमार,उनकी टीम ने की,पूछताछ के बादआरोपी को जेल भेज दिया गया।

पुलिसअधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन ने संवाददाता को बताया कि पुलिसअपराध पर नियंत्रण करने और वारंटी को पकड़ने का लगातारअभियान चला रही है।

Karunakar Ram Tripathi
139

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026