शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
धनहा थाने में तैनात महिला दरोगा,आभा कुमारी से मारपीट हुई है, घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि पुलिस ने आरोपी प्रियंका दुबे,उम्र 23 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया,साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया। धनहा थाना अध्यक्ष,धर्मवीर कुमार भारतीय ने संवाददाता को बताया कि यह गंभीर अपराध है,पुलिस कार्रवाई कर रही है। थाना अध्यक्ष ने आगे बताया कि कटहल निवासी जोगिंदर दुबे ओमनी देवी के बीच भूमि विवाद है मुन्नी देवी ने थाने में आवेदन दिया है इसकी जांच कर रही सी आभा कुमारी ने पूछताछ के लिए जोगिंदर दुबे की पत्नी को थाने पर बुलाया था,पुत्री प्रियंका दुबे साथ मेंआई थी, उसने महिला दारोगा से बुरा बरताव,मारपीट कर ली,उसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026