शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार
थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता की हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
दोनों मामले में हत्या का आरोप लगा हुआ है।पुलिस ने एक मामले में मृत् विवाहिता के ससुर,रामपुर चुटिया गांव के शिवधर को गिरफ्तार किया है।मामले में मृतिका,बिंदा देवी के पिता,अंबिका ने प्राथमिकी की दर्ज कराई है,जिसमें पति सनोज बिन,ससुर,श्रीधर बिन, देवर,बगड़ बिन,अजय बिन सहित 6 लोगों को आरोपित किया गया है। दूसरी घटना के तूनिया गांव की बताई गई है, जहां मृतिका निक्की कुमारी के पिता नौतन थाना के खलवाखाप टोला निवासी, सुनील प्रसाद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है।निक्की कुमारी की शादी 4 मार्च 24 को हिंदू रीति रिवाज से की कहुनियां उपाध्याय टोला के उमेश पटेल
से की गई थी,शादी में गहना,बर्तन,जेवर,पलंग, कपड़ा,बाइक व ₹5 लाख नगद दी गई थी। शादी के बाद ससुराल में ठीक से रह रही थी बाद में ससुराल वालों ने विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे,और ₹5 लाख की मांग दहेज में करने लगे।
विवाहिता के पिता ने देने से असमर्थ जताई,तो उनकी लड़की को और प्रताड़ित करने लगे,विवाहिता को खाना पीना बंद कर दिया,उससे बुरी तरह से मारपीट करने लगे, अंत में ससुराल वालों ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026