Tranding

परतावल टैक्सी स्टैंड की नीलामी सम्पन्न

परतावल, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल में टैक्सी स्टैंड की विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी नीलामी हुई।

स्टैंड नीलामी में कुल चार लोगो ने बोली लगाने में भाग लिया था। नगर कोश में नीलामी की एक मुश्त धनराशि जमा करने की शर्त पर बोलीदाता विंध्याचल मिश्रा ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नीलामी की प्रथम बोली छब्बीस लाख नवासी हजार रुपए से शुरुआत किया गया, जिसमें बोलीदाता के रूप में रोशन राजभर वार्ड नम्बर 01 अम्बेडकर नगर बभनौली निवासी, विपिन सिंह वार्ड नम्बर 10 शिव नगर छातीराम निवासी, और पारुल टिंबड़ेवाल सिद्धार्थनगर निवासी शामिल हुए थे।

स्टैंड नीलामी में सर्वाधिक बोली सत्ताइस लाख पांच सौ रुपए की बोली नगर पंचायत परतावल निवासी वार्ड नम्बर 10 शिव नगर छातीराम निवासी विपिन सिंह द्वारा लगाया गया और बाकी बोलीदाता पीछे हट गए, परतावल टैक्सी स्टैंड एक वर्ष के लिए जनपद से आए नायाब तहसीलदार विवेक श्रीवास्तव की मौजूदगी में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधी सतीश कुमार मद्धेशिया, अधिशाषी अधिकारी कनुप्रिया शाही, प्रधान लिपिक नेसार अहमद, उपनिरीक्षक सुदामा यादव मय पुलिस टीम, व्यापार मंडल अध्यक्ष बलराम गुप्ता, व्यापार मंडल महामंत्री नागेश कशौधन, कार्यालय सहायक सर्वेश सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, देवराज सिंह, राजकुमार पाल, कन्हैया साहनी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026