Tranding

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हर्षौल्लास से मनाया होली मिलन समारोह, जमकर उड़े अबीर, गुलाल

धनंजय शर्मा

बिल्थरारोड, बलिया, उत्तर प्रदेश

नगर के त्रिमुहानी निकट राधिका मैरेज हॉल में बुधवार की रात्रि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बिल्थरारोड के नगर इकाई द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें आरएसएस के विभाग व्यवस्था प्रमुख देवेंद्र मोहन जी भी शामिल हुए। अध्यक्षता श्रीमती राधिका देवी एवं संचालन जिला प्रचार प्रमुख डॉ. आलोक गिरि ने किया।नगर कार्यवाह पवन वर्मा ने आगंतुकों का स्वागत किया और धन्यवाद प्रेषित किया। होली मिलन समारोह में जमकर अबीर और रंग गुलाल उड़ाए गए। भारत माता की आरती के बाद मौजूद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और फूलों की होली का आनंद भी लिया। इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के छात्राओं ने मनमोहक एवं प्रेरणादायक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस दौरान जिला संघचालक डॉ. राम बाबू जी, सह जिला संघचालक लालबचन, नगर संघचालक संजय, जिला कार्यवाह सतीश ने समारोह को संबोधित किया और भारतीय संस्कृति एवं सनातन धर्म के गौरवमयी इतिहास की विस्तार से चर्चा की।

आयोजन में प्रमुख रूप से सह जिला कार्यवाह वेदप्रकाश, प्रेम प्रकाश जी, नगर कार्यवाह रसड़ा संजय सिंह, विजय सिंह, अजय पटेल, अशोक गुप्ता, सर्वजीत वर्मा, राजेश गुप्ता, प्रदीप सोनी, जय शिव यादव, डा. राघवेंद्र मिश्रा, विवेक श्रीवास्तव, हेमंत शुक्ला, आदित्य गुप्ता, जयप्रकाश गिरि, संतोष गुप्ता, राजेश वर्मा, जयप्रकाश वैद्य, गोरख मद्बेशिया, पिंटू मौर्या, संदीप गुप्ता, रवि आर्य, भरत जायसवाल, जय बहादुर मद्बेशिया, अनुप हेमकर, मुरारी वर्मा, अरुण मद्बेशिया, सुरेश गुप्ता, संजय गुप्ता, धर्मेन्द्र सोनी, सुरेश मौर्या, कमलेश गुप्ता, अंचल सर्राफ, ओमजी सिंह, प्रवीण, सुमित, कान्हा, आयूष, आदित्य, पवन, अमन, अश्विन, रौशन, पंखुड़ी, अंशिका, खुश्बू , जिला संपर्क प्रमुख अमित सिंह सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहें।

Karunakar Ram Tripathi
104

Leave a comment

Most Read

Advertisement

Newsletter

Subscribe to get our latest News
Follow Us
Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by India Khabar 2026